-->
दो शराब कोचिया जेल दाखिल

दो शराब कोचिया जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा - घेराबंदी कर अलग - अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो शराब कोचियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 
                            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन विश्वास के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस थाना सिमगा एवं चौकी बया की पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 6300 रूपये कीमती मूल्य का 30 पाव देशी मसाला शराब पंद्रह लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपीगण -

सुनील कुमार सोनवानी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम - बनसांकरा , थाना - सिमगा और मंगलूराम रोहिदास उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम - मोहदा पुलिस चौकी - बया , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article