-->
लैलूंगा: न्यू लिबरा मंडी के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल

लैलूंगा: न्यू लिबरा मंडी के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 

साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 


प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 18/04/25 दिन शुक्रवार को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम न्यू लिबरा मंडी के पास शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, यह भिड़ंत दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई, जिनमें से एक बाइक पर लोहडापानी, करवारजोर के तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर बसंतपुर निवासी तीन युवक सवार था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहडापानी बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बसंतपुर निवासी बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतक को लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज जारी है।

पुलिस जुटी जांच में । हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


रिपोर्टर - संतोष कुमार चौहान

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article