कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल में सदस्यों की नियुक्ति *पूर्व डीन डॉ बीएस भीमावत सहित अन्य क्षेत्रों के सदस्य शामिल।
23 अप्रैल 2025
जोधपुर। राज्य सरकार की ओर से कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट, बोम के सदस्यों की नियुक्ति की गई हैं।
इन सदस्यों में डॉ बी एस भीमावत, पूर्व अधिष्ठाता व फैकल्टी चैयरमेन, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, डॉ एम एस मीणा, प्रधान वैज्ञानिक, अटारी , जोन- द्वितीय, गजेंद्र सिंह पोषाण, प्रगतिशील कृषक, सुशील बोराड़, कृषि उद्यमी व भावना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया गया है।
इन सदस्यों को राजस्थान सरकार के कृषि विभाग, ग्रुप तृतीय की ओर से दो वर्ष के लिए मनोनीत किया गया है। इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रबंधन मंडल के नव नियुक्त सदस्यों के प्रयासों से निश्चित तौर पर विश्वविद्यालय के कार्यों को नई गति व दिशा मिलेगी, साथ ही इन सदस्यों के विविध क्षेत्रों में अनुभवों का लाभ भी विश्वविद्यालय को प्राप्त हो सकेगा।