बुद्ध विहार अग्रोहा कालोनी डी, डी, नगर रायपुर छत्तीसगढ में सर्वप्रथम त्रिशरण पंचशील और आना पान सती और ध्यान साधना की गई।
27 अप्रैल 2025
चलो बुद्ध विहार की ओर में रविवार 27 अप्रैल 2025 को प्रातः काल में 9.30 बजे से 11 बजे तक आंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कालोनी डी, डी, नगर रायपुर छत्तीसगढ में सर्वप्रथम त्रिशरण पंचशील और आना पान सती और ध्यान साधना की गई।तथा बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ वाचन मे शुभ कर्म मारने की आवश्यकता पाठ का वाचन अनिल टेम्भेकर द्वारा किया गया।समस्त प्राणियों के लिये मंगल मैत्री की गई।समापन गाथा के बाद भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आयु बी एस जागृत जी का देहांत हो जाने के कारण उनकी चित्त की सदगती एवम इस दुःख की घड़ी पर इस दुःख को सहन करने की शक्ति उनके परिवार सदस्यों को प्रदान करने तथागत बुद्ध के समक्ष दो मिनट का मौन धारण उपस्थित सज्जनो द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर आर के सुखदेव, ओ डी तिरपुड़े, दीपक बोरकर, दीपक रंगारी, सुरेंद्र कोल्हेकर, विणा राऊत, अनिल टेम्भेकर ,ज्ञानेस्वर बावनगड़े ,दीनदयाल रायकर,समय पर उपस्थित होकर धम्म कार्य मे सहभागी बने ।आप सभी को अपना अमूल्य समय देने के लिये अनेक साधु वाद।