ग्राम कापू, जिला रायगढ़ में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
15 अप्रैल 2025
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- भारत रत्न बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का विधिवत पूजा अर्चना कर माल्यार्पण के पश्चात संविधान का वाचन किया गया।। भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव डॉक्टर अंबेडकर का जन्मदिवस 14 अप्रैल 2025 को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, बौद्धिक जागरूकता एवं संविधान के मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उनके दिखाए मार्ग पर समाज को आगे बढ़ाना रहा।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस ऐतिहासिक अवसर पर रायगढ़ लोकसभा से सांसद माननीय राधेश्याम राठिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सत्यदेव गुप्ता जी विधायक प्रतिनिधि, संतोष गुप्ता जी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती नीलव राठिया जी जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मजयगढ़, अनिल सरकार जी नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजयगढ़, महेश चैनानी जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, वीणा विश्वास जी कार्यक्रम प्रभारी एवंजिला महामंत्री ,माननीय टीका राम पटेल जी प्रदेश कांग्रेस सदस्य , जगन्नाथ यादव जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत, माननीय नीरज शर्मा जी मंडल अध्यक्ष कापू माननीय भरतलाल साहू जी मंडल अध्यक्ष धर्मजयगढ़,माननीय विनोद गुप्ता जी , कापू पत्रकार एवं सतनामी समाज के अध्यक्ष जगदीश कुर्रे जी के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक व प्रमुख सहभागी:
अश्वनी पांडे जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी, कार्यक्रम के संयोजक रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही जिनमें नारायण दास महंत जी पत्रकार एवं समाज सेवक , ग्राम पंचायत कापू की सरपंच ग्राम पंचायत कापू सुमित्रा रतन रात्रे जी, उपसरपंच ग्राम पंचायत कापू अंजू लहरें जी (संस्थापक मॉर्निंग स्टार स्कूल), ज्ञान रात्रे जी, रतन रात्रे जी,पत्रकार और जिला उपाध्यक्ष हेमंत टंडन जी नारायण जांगड़े जी शिक्षक ,गणेश राम भारद्वाज जी सचिव , चंदर साय अच्गले जी ,कीर्तन रात्रे जी नीरज जांगड़े जी (सलाहकार सतनामी समाज), धनाराम जांगड़े जी (ब्लॉक अध्यक्ष, सतनामी समाज), सत्य प्रकाश सोनवानी जी (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), राम पुकार जांगड़े जी (जयंती समिति अध्यक्ष) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समाज के योगदानकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि:
ग्राम कापू के विवेक दिनकर जी, राजेंद्र लहरेंजी, राजन महेश्वरी जी, सचिन गणेशाराम भारद्वाज, ध्यानचंद जांगड़े, अभियान चंद जांगड़े जैसे युवाओं ने इस आयोजन को ऊर्जावान बनाया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से मनार रेवती जांगड़े, निर्मला जांगड़े, सरिता सोनवानी, संतोषी भारद्वाज ओमप्रकाश मिरि, पवन कुर्रे जैसे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
पंचायतों से सहयोग:
ग्राम पंचायत कापू से रामरतन पंच, देवनारायण पंच, पंचराम दिनकर, पारस खटर्जी, भारती खटर्जी, लीलावती बंजारे तथा मंगली बाई जैसी पंचों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह को समर्थन दिया।
जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति:
दुर्गावती सिंह (जनपद सदस्य), शिक्षक शैलेन्द्र सिंह, भानु टंडन, राहुल टंडन (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), आसमती टंडन (जनपद सदस्य), साधुराम टंडनव्याख्याता , मालती टंडन जी , सरायपाली से आसाराम बौद्ध जी (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा), रामलाल साहू एवं नीरज शर्मा (मंडल अध्यक्ष) की उपस्थिति में कार्यक्रम को और गरिमामयी बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
समारोह का आरंभ डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। बच्चों द्वारा नृत्य, कविता और भाषण प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने बाबा साहब के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता पर आधारित विचारों को साझा किया। एवं संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया एवं शपथ दिलाई गई ,मुख्य अतिथियों ने संविधान के महत्व और आंबेडकर जी के संघर्षों को याद करते हुए युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी।
समापन:
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और संविधान की रक्षा की शपथ के साथ हुआ। सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों ने विशेष मेहनत की, जिससे यह आयोजन अनुकरणीय बन गया।कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी खेमलाल जी रहे,उक्त समस्त कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर गुरुनाथ जांगड़े जी रहे जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ समाज के सलाहकार अमरसिंह बघेल जी ,गजेंद्र जी समनिया जी हेमलाल जांगड़े जिन,प्राचार्य जोन्स स्कूल प्रेमसिंह जी ,राव आचार्य जी ,पवन पटेल जी की महत्वपूर्ण भूमि रही
इस प्रकार ग्राम कापू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती एक प्रेरणादायक और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण आयोजन के रूप में सम्पन्न हुई।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़