-->
नाली के गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, बुलाकी ग्रामवासी झेल रहे गंभीर समस्याएँ

नाली के गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, बुलाकी ग्रामवासी झेल रहे गंभीर समस्याएँ


पुसौर। ग्राम बुलाकी के ग्रामीण लंबे समय से गंदी नाली के पानी से परेशान हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों, खासकर सरपंच को अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। डिपापारा निवासी चंद्रभूषण मालाकार ने बताया कि गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में ग्राम बुलाकी में डायरिया का प्रकोप हुआ था, जिसमें कई ग्रामीण बीमार पड़े थे।


बुलाकी बस्ती सहित आसपास के अन्य इलाकों में भी हालात कमोबेश ऐसे ही बने हुए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर लगातार चर्चाएँ हो रही हैं कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।


ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल इस सार्वजनिक समस्या का निराकरण करना चाहिए ताकि गंदगी और बीमारियों से निजात मिल सके।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article