मानवाधिकार सहायता संस्थान की बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के विस्तार पर की गई विशेष चर्चा
मानवाधिकार सहायता संस्थान की बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के विस्तार पर की गई विशेष चर्चा
गौरेला पेंड्रा मरवाही। डॉक्टर रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के उपाध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही का दौरा किया गया।जिले में आयोजित मानवाधिकार सहायता संस्थान के कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अध्यक्ष और समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। डॉ रमेश कश्यप जी के द्वारा अवगत कराया गया कि मानव अधिकार सहायता संस्थान का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए जिससे समाज में सभी लोग जागरुक हो सके । प्रचार-प्रसार के माध्यम से, लोगों को मानवाधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है।जिसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य किया जाना चाहिए। जिससे संगठन को और मजबूती प्रदान हो सके। डॉक्टर रमेश कश्यप के द्वारा आश्रम का भी निरीक्षण किया गया। मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के द्वारा निर्मित कलेंडर का भी वितरण संगठन के सभी सदस्यों को किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने संस्था के विस्तार के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने की बात रखी। इस बैठक में जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे हैं।
🔷 गौतम बालबोंदरे (छ ग संपादक )





