-->
जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक, संस्थागत प्रसव की बढ़ोत्तरी के लिए सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी चिकित्सा इकाइयों पर भी प्रसव की आवश्यक तैयारिया की जाए, नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए: डीएम,जरूरतमंदों को उचित दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए जनपद में 7 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे

जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक, संस्थागत प्रसव की बढ़ोत्तरी के लिए सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी चिकित्सा इकाइयों पर भी प्रसव की आवश्यक तैयारिया की जाए, नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए: डीएम,जरूरतमंदों को उचित दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए जनपद में 7 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे




ललितपुर। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक की। 
 बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जरुरतमंदों को उचित दर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 7 जन औषधि केन्द्रों की स्वीकृति मिल गई है, जिसके सम्बंध में कार्यवाही प्रचलित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सघ्भी जनऔधषि केन्द्र क्रियाशाील होकर जनपद के जरुरतमंदों को सेवाएं प्रदान करें। 
 उन्होंने जनपद की चिकित्सा इकाईयों पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम तिमाही की गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रªेशन अत्यधिक कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिम्मदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपकेन्द्र स्तर की प्रसव इकाईयों को बढ़ाने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक एवं अनाधिकृत इकाईयों का चिन्हींकरण करने के साथ ही टीकाकरण हेतु छूटे हुए बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने के निर्देश दिये। 
 संक्रामक रोगों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संक्रामक रोग एवं किसी महामारी से बचने एवं लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों को कार्यवाही करने केे निर्देश दिये गये। साथ ही लोगों में बढ़ रहे हायपरटेशन एवं डायबिटीज की बीमारी के न्यूनीकरण हेतु लक्षणयुक्त मरीजों को चिन्हित कर रणनीति बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दियेे। 
जिला पंचायती राज अधिकारी को ग्राम-वार साफ सफाई की व्यवस्था, जलभराव को दूर करने हेतु निर्देश दिये। समस्त अध्यापकों को स्कूलों में हाथ धोने के महत्व, स्वच्छता एवं स्वच्छ पानी पीने के लाभ को प्रार्थना के पश्चात बच्चों को प्रतिदिन बताने एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण पुर्नवास केन्द्रों पर अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के भी निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कम उपलब्धि वाली आशायें एवं जो ए0एन0एम0 टीकाकरण, ए0एन0सी0 एवं संस्थागत प्रसव कराने में रूचि नहीं ले रही हैं उनके विरूद्ध दंण्डात्मक कार्यवाही/सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए।
वी0एच0एन0डी0 सत्रों का अनुश्रवण विभिन्न विभागों द्वारा कराये जाने एवं आगामी बैठक में समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, समस्त एमओआईसी, चिकित्सा अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल उपस्थित रहे।

चरन सिंह राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article