बौद्ध समाज भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन परिवार मिलन समारोह हुआ संपन्न
बौद्ध समाज भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन परिवार मिलन समारोह हुआ संपन्न
बौद्ध समाज भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन परिवार मिलन समारोह 26 अप्रैल से 28 अप्रैल संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह छाबड़ा चेयरमेन अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन की गरिमामय उपस्थिति से अल्पसंख्यक बौद्ध समाज अभिभूत हुए। उन्होंने बौद्ध समाज के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। भदंत डॉ वेनरेबल शीलरत्न बोधी ,भदंत बुद्धघोष बोधी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ अन्य राज्य से केंद्रीय प्रतिनिधि, राज्य प्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जिसमें रजिस्टर्ड बौद्ध समाज के विकास पर समाज के आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हुई, बुध्दयान सोसायटी आफ़ इंडिया को भारत के अन्य राज्यों में कैसे कार्य करना है उस पर भी केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल ने अपने सुझाव दिए और अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने बुद्ध नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध समाज भारत छत्तीसगढ़ राज्य ईकाई द्वारा किया गया।अधिवेशन काफी सफल रहा।इसकी जानकारी मनोज बौद्ध द्वारा दी गई।
🔷 गौतम बालबोंदरे बिलासपुर