-->
समस्याओं का निराकरण कराने उमड़ी ग्रामीणों की भीड  मौके पर वितरित किए गए आधार, राशन, श्रम कार्ड सहायक उपकरण

समस्याओं का निराकरण कराने उमड़ी ग्रामीणों की भीड मौके पर वितरित किए गए आधार, राशन, श्रम कार्ड सहायक उपकरण

 समस्याओं का निराकरण कराने उमड़ी ग्रामीणों की भीड

मौके पर वितरित किए गए आधार, राशन, श्रम कार्ड सहायक उपकरण



उत्तर बस्तर कांकेर। सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण के दूसरे दिन जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन आज अंतागढ़ ब्लॉक की सुदूर वनांचल के संवेदनशील क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत ताड़ोकी में किया गया, जहां काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानी। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत उन्हें राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आधार पंजीयन तथा सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की यही मंशा रहती है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। उन्होंने आगे कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग रहना पड़ेगा।

       ग्राम ताड़ोकी के विशाल मैदान में आयोजित समाधान शिविर में सांसद  नाग ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें गांव, गरीब, किसान की प्रगति और खुशहाली के लिए सतत् कार्य कर रही हैं और आने वाले समय में अंतागढ़, ताड़ोकी क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने ग्रामीणों को बताया कि ताड़ोकी- नारायणपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी तरह क्षेत्र के सभी पोटा केबिन को स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए सभी मांगों और समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने की बात कही।

ग्राम ताड़ोकी में आयोजित शिविर में 09 लोगों का आधार पंजीयन और अपडेट किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 03 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। ताड़ोकी क्लस्टर में खाद्य विभाग की ओर से 121 आवेदकों का राशन कार्ड बनाया गया। श्रम विभाग के द्वारा 02 श्रमिकों का पंजीयन कर कार्ड वितरित किया गया। एक ग्रामीण का पीएम सम्मान निधि हेतु पंजीयन किया गया। इसके अलावा मौके पर 05 ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर वितरित किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डीएफओ भानुप्रतापपुर  डी पी साहू, जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी, जिला पंचायत सदस्य  गुप्तेश उसेंडी, जनपद पंचायत की अध्यक्ष मनोरमा मंडावी,  अंतागढ़ एसडीएम  राहुल रजक सहित जिला और विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।




➖ बसंत प्रधान अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article