-->
घरघोड़ा एस डी एम ने धमकाते हुए  पत्रकार और जनप्रतिनिधियों पर FIR करने की दी  चेतावनी

घरघोड़ा एस डी एम ने धमकाते हुए पत्रकार और जनप्रतिनिधियों पर FIR करने की दी चेतावनी


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की घटना है। जहां जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने कार्य की लागत और मुआवजे की जानकारी मांगी तो एसडीएम ने फोन से ही सभी को FIR करने की धमकी दे डाली। घटना का पूरा विवरण यह है कि तमनार क्षेत्र के गोढ़ी से कसडोल तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य से जुड़ा है, जिसे जिंदल पावर लिमिटेड के CSR फंड से संचालित किया जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण में ज़बरन चौड़ीकरण कर किसानों की उपजाऊ ज़मीन ली जा रही है। जब जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने कार्य की लागत और मुआवजे की जानकारी मांगी, तो SDM ने फोन कर सभी को FIR की धमकी दी।

प्रशासन के द्वारा सुशासन की बात करते हुए जनता के हितों के लिए कार्य करने का बात कही जा रही है। धरातल पर कितनी सार्थक साबित होती है आने वाले समय में देखने की बात है।  क्या राज्य सरकार इन ग्रामीणों की आवाज़ सुनेगी या ये मामला भी प्रशासन और उद्योग के गठजोड़ की भेंट चढ़ जाएगा।


रिपोर्टर संतोष कुमार चौहान

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article