-->
कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के 16 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार |

कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के 16 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार |

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
दिनांक : 31 मई 2026


थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा एवं थाना चारामा के क्षेत्र से अलग-अलग 16 प्रकरणों में चोरी का माल मशरूका आरोपियों के कब्जे उडीसा से किया बरामद ।
32.60 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति एवं वाहन बरामद।
उड़ीसा के 13 स्थानों से बरामद हुआ चोरी का माल।

उत्तर बस्तर कांकेर जिले में लगातार सोलर पंप, सोलर प्लेट पैनल, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नरहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर दिनेश कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की गहन जांच की गई।पुलिस ने थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा एवं थाना चारामा क्षेत्र में दर्ज कुल 16 चोरी के प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 32.60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।

घटना का विवरण:-
पिछले लगभग 6 से 8 माह के दौरान थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा तथा थाना चारामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों एवं सिंचाई कार्यों में उपयोग किए जाने वाले सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर की लगातार चोरी की घटनाए सामने आ रही थी।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही थी। तकनीकी जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होने पर उनसे लगातार पूछताछ की गई।

ग्राम बागडोंगरी निवासी जगदीश बंजारा एवं ग्राम जामगांव निवासी परमेश्वर राठौर पर संदेह गहराने पर उन्हें थाना नरहरपुर में पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी मंहगू मरकाम, निवासी कोरडीही, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के साथ मिलकर कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी कर टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन क्रमांक CG 19 BW 0434 के माध्यम से उड़ीसा ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की।

⏺️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर 60 नग सोलर प्लेट पैनल ,07 सेट सोलर फ्रेम, 14 नग सोलर पंप, 14 नग स्टार्टर, बड़ी मात्रा में केबल वायर बरामद किया , जिस सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त—
 टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन क्रमांक CG 19 BW 0434, कटर मशीन ,टूल किट जिनकी कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया।
इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 32 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
1. जगदीश बंजारा, पिता छक्कन बंजारा, उम्र 38 वर्ष, निवासी बागडोंगरी कुम्हारपारा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
2. परमेश्वर राठौर, पिता सोमनाथ राठौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी जामगांव, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
3. मंहगू मरकाम, पिता राम मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोरडीही, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।

पूर्व अपराधिक दर्ज प्रकरण:-
आरोपियों के विरुद्ध थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 34/26, 35/26, 106/26, 107/26, 108/26, 109/26, 110/26, 111/26, चौकी दुधावा के अपराध क्रमांक 103/26, चौकी हल्बा के अपराध क्रमांक 82/26 तथा थाना चारामा के अपराध क्रमांक 122/26, 163/26, 168/26, 04/26, 67/26 एवं 85/26 सहित कुल 16 प्रकरणों में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध सिद्ध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:-
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सउनि बुधारूराम मरकाम, प्रधान आरक्षक संवलुराम नेताम, आरक्षक नीलेश साहू, रैन कुमार जैन, पवन मरकाम, थाना चारामा से उप निरीक्षक रमेश सेठिया, प्रधान आरक्षक पचकोड शोरी, आरक्षक भागीरथी मण्डावी, चौकी दुधावा से सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक परमेश्वर, आरक्षक महेश कोरेटी तथा साइबर सेल के आरक्षक हिमेश मण्डावी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की अपील:-
कांकेर पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी, अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना नरहरपुर द्वारा इसके लिए विशेष आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


बिज्ञापन के लिए संपर्क करे मोबाइल नंबर 8982590646

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article