-->
शनिवार से शुरू होगा "दूध नदी बचाओ महाभियान

शनिवार से शुरू होगा "दूध नदी बचाओ महाभियान

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

काँकेर । जन सहयोग समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने वक्तव्य दिया है कि एक बार फिर बड़े पैमाने पर दूध नदी की सुरक्षा हेतु महा अभियान शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें शासन प्रशासन नगर पालिका नगर सैनिक, लोक निर्माण विभाग, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, व्यापारी बंधु, समाज प्रमुख, सम्माननीय सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट, मीडिया,आदि सब का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम का लक्ष्य यह है कि नदी के किनारो में जमा हुए कई टन कचरे को हटाना ताकि बरसात शुरू होते ही नदी में पानी बहता हुआ दिखाई देने लगे और हमारी जीवन रेखा पुन:जागृत हो सके। पप्पू मोटवानी ने कहा कि बहुत से लोग ना समझ है जो नदी को माता तो कहते हैं लेकिन उसमें कचरा डाल डाल कर माता को मरणासन्न भी कर रहे हैं। कई ऐसे भी है जो नदी की पूजा पाठ के नाम पर उसमें कचरा ही बढ़ते जाते हैं। उसे साफ नहीं करते और कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात सारा कचरा छोड़कर अपने-अपने घर चले जाते हैं जबकि नदी के जीवित रहने की पहली शर्त तो साफ सफाई ही है लेकिन स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बदले ऐसे लोग अस्वच्छता के प्रसार में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों से जन सहयोग की प्रार्थना है कि यदि दूध नदी को माता समझते हैं तो कम से कम माता के ऊपर कचरा तो ना फेकें। अभी समय है कि हम अपने जीवन दायिनी दूध नदी माता की रक्षा कर सकते हैं तो क्यों ना थोड़ा सा योगदान दूधनदी बचाओ महा अभियान में भी करें। हम आपसे कोई आर्थिक चंदा नहीं मांग रहे हैं बस इतना ही कीजिए कि थोड़ा सा श्रमदान कर दीजिए यदि वह भी संभव न हो तो कचरा फेंकने से लोगों को रोकें और अपने घर दुकान का कचरा नदी में ना फेंक कर नगर पालिका के वाहनों को प्रदान करें ताकि कचरे का निष्पादन सही ढंग से हो सके। यदि दूध नदी की रक्षा हो सकी तो सुंदर शहर स्वच्छ शहर का सपना भी पूर्ण हो सकेगा। हमने बहुत पहले नारा भी दिया था "जन सहयोग का एक ही सपना,,,, सुंदर- स्वच्छ शहर हो अपना"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article