-->
डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई

डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई


     चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक ३१ मई २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
  त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म , संघ वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई । भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । बुद्ध विहार में निःशुल्क कोचिंग कर रहे सभी समाज के ग़रीब बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री एव अन्य सुविधाएं बुद्ध विहार समिति द्वारा प्रदान करने के साथ ही उनके अच्छे भविष्य निर्माण के लिये भी विचार विमर्श किया गया है । दिनांक १ जून को बस्तर एरिया में भोंगापाल में प्राचीन काल से स्थापित तथागत बुद्ध की प्रतिमा को प्रति वर्षा नुसार बौद्ध समाज के लोगों द्वारा बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें शासन प्रशाशन के मंत्री एवं अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी, सभी ने भोंगापाल के कार्यक्रम में शिरकत करने पर सहमति व्यक्त की है ।
 आज की उपस्थिति में, आयु शिव कुमार, आयुष्मती रजनी घरड़े, आयु दीनदयाल रायकर, आयुष्मती वीणा रायकर, आयुष्मती रेखा गोंडाने,आयु राजेश धारगावे, आयु रमेश टेंभुर्णिकर, आयु प्रमोद घरड़े, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु रतन गोंडाने,आयु दीपक रंगारी, ऐडवोकेट जी एस बावन गड़े, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयु निलेश कांबडे आदि शामिल सभी सदस्यों ने मिलकर धम्म पालन गाथा कर समस्त प्राणियों के कल्याण एवं सुखी जीवन हेतु मंगल कामना की ।
 इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेश विज्ञप्ती इंजीनियर सी डी खोबरा गड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article