वरिष्ठ समाजसेवी चरन सिंह बने नेशनल लॉ सेक्रेटरी, क्षेत्र में खुशी की लहर
31 मई 2026
वरिष्ठ समाजसेवी चरन सिंह बने नेशनल लॉ सेक्रेटरी, क्षेत्र में खुशी की लहर
ललितपुर/झांसी। सामाजिक न्याय, मानवाधिकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ समाजसेवी चरन सिंह को ग्लोबल ह्यूमन राइट्स लॉ एंड क्राइम कंट्रोल "ट्रस्ट" इंडिया द्वारा नेशनल लॉ सेक्रेटरी (भारत) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। चरन सिंह वर्षों से गरीब, असहाय, शोषित एवं पीड़ित लोगों की समस्याओं को उठाकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है। नियुक्ति के उपरांत चरन सिंह ने कहा कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने चरन सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मानवाधिकार एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।