-->
अर्चना मिश्रा को मिली मैहर जिले की बड़ी जिम्मेदारी, साइंस वाणी ने किया संवाददाता नियुक्त

अर्चना मिश्रा को मिली मैहर जिले की बड़ी जिम्मेदारी, साइंस वाणी ने किया संवाददाता नियुक्त

श्री निवास मिश्रा पत्रकार मैहर 
मैहर। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइंस वाणी राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका एवं ई-दैनिक अखबार ने पत्रकारिता क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में मैहर जिले के लिए अर्चना मिश्रा को जिला संवाददाता नियुक्त किया है। संस्था द्वारा जारी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के पत्रकारिता एवं सामाजिक जगत में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

संस्था द्वारा जारी अधिकृत परिचय पत्र के अनुसार अर्चना मिश्रा अब मैहर जिले में साइंस वाणी के लिए समाचार संकलन, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग का कार्य करेंगी।

साइंस वाणी प्रबंधन ने बताया कि संस्था हमेशा निष्पक्ष, जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देती रही है। इसी उद्देश्य के तहत सक्रिय एवं जिम्मेदार पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से समाज और शासन-प्रशासन तक पहुंच सकें।

अर्चना मिश्रा की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे निष्पक्षता, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ पत्रकारिता के दायित्व का निर्वहन करेंगी।

पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले संवाददाता ही आम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में नई पीढ़ी के पत्रकारों को अवसर मिलना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

गौरतलब है कि साइंस वाणी राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, ई-दैनिक अखबार एवं वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article