-->
चांपा: कोरवा पारा में पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में भीषण आग, स्क्रीन-1 पूरी तरह चपेट में; इलाके में हड़कंप, काबू पाने के प्रयास जारी

चांपा: कोरवा पारा में पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में भीषण आग, स्क्रीन-1 पूरी तरह चपेट में; इलाके में हड़कंप, काबू पाने के प्रयास जारी



_1 जून 2026 जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*चांपा शहर के कोरवा पारा क्षेत्र में स्थित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में सोमवार को भीषण आग लग गई।* *आग की लपटें देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।* *मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन नंबर-1 लगभग पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी है।* *आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।*

*स्क्रीन-1 जली, धुआं दूर तक फैला:* *प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले स्क्रीन-1 में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।* *मल्टीप्लेक्स से निकलने वाला काला धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है।* *आग लगने से आसपास के दुकानदार और राहगीरों में दहशत फैल गई।*

*दमकल-प्रशासन जुटा:* *सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं।* *पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मल्टीप्लेक्स और आसपास के इलाके को खाली करा दिया है।* *आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article