-->
धरमजयगढ़ 112 की तत्परता से बची सर्पदंश पीड़िता 10 साल की बच्ची का जान

धरमजयगढ़ 112 की तत्परता से बची सर्पदंश पीड़िता 10 साल की बच्ची का जान



साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़:-प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ क्षेत्र के कीदा गाँव में शनिवार शाम क़रीब 6 बजे उम्र लगभग 10 साल की मासूम बच्ची को सांप (कोबरा) ने काट लिया था, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत 112 आपातकालीन सेवा पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित एवं शीघ्रता से धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवती को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर बच्ची की जान बचाने में 112 टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

112 सेवा के (चालक कबीर दास आरक्षक क्रमांक 841 बीरबल टोप्पो) ने बताया कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 पर कॉल करना चाहिए। प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा त्वरित सहायता, सुरक्षित परिवहन और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही 112 सेवा का मुख्य उद्देश्य है।


संवादाता-पुरनो यादव 
साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/ कापू

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article