भटगांव मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जाएंगे जनसंपर्क अभियान
07 जून 2026
बरौल। भारतीय जनता पार्टी भटगांव मंडल की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित "12 साल बेमिसाल" अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में बताया गया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जनहितकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बूथ स्तर, शक्ति केंद्र स्तर, मंडल स्तर तथा जिला स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजन सम्मेलन, समाजसेवी सम्मान कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। इन उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक सिंह, मंडल प्रभारी दीपक गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक सिंह, मंडल प्रभारी दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री महरजिया सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार पाटले, नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी, अहिबरन मानिकपुरी, अनिता राजवाड़े, मंडल मंत्री बिहारी विश्वकर्मा, हरि राजवाड़े, लक्ष्मी महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे, हिरालाल राजवाड़े, पदमा जायसवाल, विजय राजवाड़े, जगरेलाल यादव, गयानंद राजवाड़े, प्रमोद पैकरा, राममिलन पैकरा, शिव नायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की सफलता तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।