महिला आईटीआई रायगढ़ में प्रवेश के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
06 जून 2026
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 6 जून 2026/ शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायगढ़ में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में स्टेनोग्राफी (हिंदी), कोपा, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, कॉस्मेटोलॉजी, आईसीटीएसएम तथा सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक्स (एंब्रॉयडरी) ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी WWW.CGITI.ADMISSIOM.NIC.IN पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ से संपर्क किया जा सकता है। संस्थान प्रबंधन ने छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़