-->
15 जून को होगा तुलसी मानस प्रतिष्ठान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह तैयारियों को लेकर गोविंदपुर में मंथन

15 जून को होगा तुलसी मानस प्रतिष्ठान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह तैयारियों को लेकर गोविंदपुर में मंथन

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला इकाई कांकेर द्वारा आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर गोविंदपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रांत जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे 
बैठक के दौरान शपथ ग्रहण समारोह को भव्य सुव्यवस्थित अन्य ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार चर्चा की गई कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के स्वागत मंच व्यवस्था प्रचार प्रसार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर पदाधिकारी ने अपने सुझाव रखे साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौपी गई प्रांत एवं जिला पदाधिकारी ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान समाज में धार्मिक सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहा है 15 जून का शपथ ग्रहण समारोह संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल होंगे बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संपूर्ण सहयोग बनाने के लिए संकल्प लिया

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article