200 कलाकारों ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मार्गदर्शन बैठक किया
18 जून 2026
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- प्रदेश भर के 200 वरिष्ठ संस्था संचालक कलाकारों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉ हृदय प्रकाश अनंत के नेतृत्व मे छ्ग शासन केबिनेट मंत्री श्रद्धेय गुरु खुशवंत साहेब से अपनी विभिन्न 10 सूत्रीय समस्या के लेकर मार्गदर्शन बैठक किया, इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कलाकार धर्म कलासंस्कृति परम्परा के सच्चे संवाहक, सरक्षक, समाजीक चिंतक व समाज सुधारक हैँ, कलाकारों ने सदा गुरु के विचार संदेश, प्रदेश के कला संस्कृति मान सम्मान को देश विदेश तक आगे बढ़ाया हैँ,गुरु परिवार सदा कलाकारों के साथ हैँ सतनाम समाज गुरु प्रधान व गुरु मुखी समाज हैँ,समाज मे पूर्ववत गुरुओं के द्वारा जो सामाजिक व्यवस्था, रीती नीति परम्परा, संस्कृति सभ्यता, स्थापित किया गया हैँ उसका सम्मान व प्रतिपालन उचित रुप से होता रहना चाहिए, समाज के धर्म गुरु के सानिध्य एवं सहमति मे जो रीती नीति बनेगी वही समाज मे सर्वमान्य होता हैँ, किसी एक व्यक्ति या एक संगठन के द्वारा पारित निर्णय उचित नहीं होता, आगे जो भी होगा समाज के धर्म गुरु के आदेश निर्देश पर ही होगा,
गुरुघासीदास जयंती को पर्व के रूप मे हमारे पुरखा ने अच्छी सोच विचार के साथ स्थापित किया हैँ, जयंती पर्व सामाजिक जागृति और सामाजिक संदेश गुरु संदेश को आगे बढ़ाने का प्रमुख केंद्र बिन्दु हैँ, जो आवश्यक सुधार के साथ सतत रूप से चलता रहेगा बैठक का शुभारम्भ सतनाम परम्परा के अनुसार गुरु वंदना, गुरु आरती से उपस्थित सभी 200 कलाकारों ने एक साथ किया,,बैठक मे प्रदेश भर के सभी नामी गिरामी लगभग 200 वरिष्ठ कलाकारों के उपस्थिति रही,संगठन अध्यक्ष के द्वारा रखें गये सभी 10 बिंदुओं पर गुरु खुशवंत साहेब ने सहमति व्यक्त कर जल्द से जल्द उचित निराकरण करने कि बात कही, बैठक मे गुरु सौरभ साहेब ने भी मार्गदर्शन आशीर्वचन दिया
उपस्थित सभी कलाकारों ने गुरु के मार्ग दर्शन में सदैव चलने का निर्णय लिया बैठक मे प्रमुख रूप से पद्मश्री उषा बारले शिवा जांगड़े द्वारिका बर्मन भगतगुलेरी चन्दन बांधे दिलीप नवरत्न वीरेन्द चतुरवेदी अमित कमल कोशले रामबिलास खूंटे शशि सतनामी हेमलाल चतुरवेदी मनोज ऑडिल दिलीप डहरिया,राजेंद्र मिलन रंगीला सनम टंडन,कृष्णा रात्रे राम अवतार मयारू संजय नारंग सहित सभी कलाकारों की उपस्थिति रही,
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़