अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, 4 आरोपी गिरफ्तार
04 जून 2026
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, 4 आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। जिलाधिकारी ललितपुर की अध्यक्षता एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आबकारी टीम ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की।
आबकारी विभाग की टीम ने सिद्धन मैदान, इलाइट चौराहा, एनएच-44, ग्रेविटी क्षेत्र, बार एम्ब्रोसिया कॉलोनी, रघुनाथपुरा नहर, मसौरा, बैरियर, गोविंद सागर बांध एवं रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चरन सिंह रामनगर एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश