-->
जांजगीर-चांपा: नीट यूजी परीक्षा से पहले 5 केंद्रों में मॉक ड्रिल, कलेक्टर-एसपी ने परखी व्यवस्था; शाम 4 से 5 बजे तक चला अभ्यास

जांजगीर-चांपा: नीट यूजी परीक्षा से पहले 5 केंद्रों में मॉक ड्रिल, कलेक्टर-एसपी ने परखी व्यवस्था; शाम 4 से 5 बजे तक चला अभ्यास

*
_20 जून 2026, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA के निर्देश पर नीट यूजी परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन के लिए जांजगीर-चांपा के सभी पांच परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई।* *शाम 4 बजे से 5 बजे तक चले इस अभ्यास के दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया गया।*

*कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण:* *मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।* *उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।*

*NTA गाइडलाइन का पालन सख्त:* *कलेक्टर महोबे ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।* *उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी हों।* *अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रवेश, सत्यापन एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएं।*

*ये अधिकारी रहे मौजूद:* *इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी सहित केंद्राध्यक्ष, ऑब्जर्वर तथा सिटी को-ऑर्डिनेटर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article