-->
बुद्ध विहार में वंदना कर बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ का वाचन किया

बुद्ध विहार में वंदना कर बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ का वाचन किया



  चलो बुद्ध विहार की ओर- योजना के तहत प्रति रविवार की तरह दिनांक ७ जून २०२६ को प्रातः काल में डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग , में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
त्रिशरण पंचशील बुद्ध , धम्म , संघ की वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई है । भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ , तथागत सुसंगती से प्रेम करते थे । का वाचन डॉ कमल किशोर सहारे जी द्वारा किया गया है । 
 डॉ रमेश कुमार सुखदेवे जी ने इस पाठ को बहुत ही सरल तरीक़े से प्रवचन के रूप में समझाया और कहा, हमे अपने जीवन में कुछ अच्छा करने के लिये विद्वान लोगों की संगती करना चाहिये और अपने समाज को जागृत करने का कार्य करते रहना चाहिये । सभी सदस्यों ने मिलकर धम्म पालन गाथा कर समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखी जीवन हेतु मंगल कामना की । आज की उपस्थिति में डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, डॉ कमल किशोर सहारे, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े, आयु के के रामटेके, आयु निलेश कांबले, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु शिव कुमार, आयुष्मती वीणा रायकर, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयु दिनदयाल रायकर के अलावा और भी अन्य सदस्य उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम की प्रेश विज्ञप्ति इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article