-->
तालबेहट में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, पांच गिरफ्तारलूट व चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी मौके से दबोचे गए

तालबेहट में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, पांच गिरफ्तारलूट व चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी मौके से दबोचे गए


तालबेहट में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, पांच गिरफ्तार

लूट व चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी मौके से दबोचे गए

ललितपुर। जनपद ललितपुर के थाना तालबेहट पुलिस ने लूट एवं चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाशों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, थाना तालबेहट पुलिस लूट एवं चोरी की घटनाओं में वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से आमना-सामना हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
घायल आरोपियों की पहचान भोला कुशवाहा (30 वर्ष), निवासी रिछरा फाटक के बाहर, चिरई टूर माता मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश) तथा राजकुमार कुशवाहा (38 वर्ष), निवासी अंजनी नगर, मानिक चौक, थाना कोतवाली, जनपद झांसी के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि उनसे लूट एवं चोरी की कई घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
पुलिस द्वारा बरामदगी, गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों की पहचान तथा दर्ज मुकदमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article