-->
चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों को लेकर बनी सहमति

चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों को लेकर बनी सहमति

 
खरसिया से यशवंत ड़नसेना की रिपोर्ट

खरसिया, 18 जून 2026  
चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक साधारण सभा के सचिव एवं एसडीएम प्रवीण तिवारी तथा बीएमओ अभिषेक पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। 

बैठक में जीवनदीप समिति के मनोनीत सदस्य पुरुषोत्तम पटेल, खेम साहू, दयाशंकर दर्शन, टीकम नायक एवं रवि पटेल उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके आधार पर प्रमुख कार्यों का एजेंडा तैयार कर उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा एवं निर्णय:
1. चपले CHC में जीवनदीप समिति की बैठक: एंबुलेंस शेड से लेकर बाउंड्री वॉल तक, 11 बड़े कार्यों को मंजूरी
 2. SDM- BMO की मौजूदगी में बनी रणनीति: चपले अस्पताल की बदलेगी सूरत, माइनर OT व पैथोलॉजी लैब पर जोर 
3. जीवनदीप समिति बैठक: चपले CHC में सुविधाओं के विस्तार को हरी झंडी, कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने पर भी चर्चा
बैठक में अस्पताल की अन्य आवश्यक जरूरतों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। बीएमओ अभिषेक पटेल ने सभी सदस्यों से अस्पताल प्रबंधन में सहयोग की अपील की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article