सक्ती जिले के ग्रामीण अंचल में शिक्षा का नया आयाम बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनियाकला
सक्ती। ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बन चुका अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनियाकला आज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। विद्यालय में बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक, एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा इंस्पायर अवार्ड जैसी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इसके साथ ही विद्यालय के एक विद्यार्थी का लैक्रॉस (Lacrosse) खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ और उसने राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं सक्ती जिले का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के निदेशक बी. डी. चौहान का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना है। उनकी सोच है कि विद्यालय का हर बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ खेल, विज्ञान, सांस्कृतिक एवं अन्य सभी गतिविधियों में भी आगे रहे और अपने परिवार, विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करे।
बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के कारण अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनियाकला आज सक्ती जिले के ग्रामीण अंचल के अभिभावकों के लिए एक भरोसेमंद और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनकर उभर रहा है।