-->
नर्मदाँचल विद्यापीठ बरगांव द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

नर्मदाँचल विद्यापीठ बरगांव द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती


 *बरगांव/शहपुरा* *जिला डिंडोरी।* *म.प्र.* आज नर्मदांचल विद्यापीठ जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव के तत्वावधान में वीर महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के चित्र पर तिलक एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। कक्षा 11वीं के छात्र आदित्य परस्ते ने महाराणा प्रताप का विस्तृत जीवन परिचय प्रस्तुत किया। वहीं सत्यम एवं रितिक ने श्लोकों एवं प्रेरक पंक्तियों के माध्यम से महाराणा प्रताप के आदर्शों एवं राष्ट्रभक्ति का वर्णन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री श्यामजी बनवाले, प्रकल्प प्रमुख, जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव (आरएसएस प्रचारक), ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में महाराणा प्रताप के त्याग, साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने तथा साहसी, वीर एवं चरित्रवान बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित श्री रमेश केवट जी कार्यकारी सदस्य बनवासी विकास परिषद जबलपुर ने अपने *प्रेरणादायक गीत* " *उठो जवान देश की , वसुंधरा पुकारती,देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती* " की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं उत्साह का संचार किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों का अनुसरण करते हुए साहस, त्याग, तपस्या एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलेंगे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू द्वारा किया गया। अंत में नर्मदांचल विद्यापीठ की प्राचार्य *श्रीमती सुरभि पांडे* ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अनुमति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा।
- शहपुरा न्यूज़, जिला डिंडोरी


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article