-->
शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव*

शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव*


सरायपाली====== शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में दिनांक 27.06.2026 दिन शनिवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया | उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कक्षा पहिली के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनको निःशुल्क अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया गया।इस अवसर पर बच्चों को खीर पूड़ी और फल देकर उनका स्वागत और आंशिक न्योता भोज किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आकर अपने सभी कामों को समय में पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रधान पाठक कु.अंजनी चौहान ने बच्चों को नियमित कक्षा आने के लिए कहा गया।आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में जितनी भूमिका शिक्षकों की होती है,उतनी ही भूमिका पालकों की भी होती है,अतः सभी पालक अपने बच्चों को घर में पढ़ने के लिए प्रेरित करें,जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत हो।
             इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष इन्द्रमणि साहू,प्रधान पाठक कु अंजनी चौहान, पालकगण पत्तेलाल साहू, सुबरन बरिहा, केंवरा बेहेरा,शीतल खड़िया के साथ शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना,मीरा जगत आश्रम रसोइया,सुशीला जायसवाल प्रियंका साव,पिरोबती सागर स्वीपर उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article