ग्राम पतरापाली में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
पतरापाली/खरसिया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज 28 जून 2026 को ग्राम पतरापाली के पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाई गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बूथ पहुंचे और उन्हें पोलियो की खुराक दिलाई।कार्यक्रम की शुभारंभ गांव की पंच लिलेश्वरी राठिया द्वारा किया गया इस अभियान में किरण पटेल (CHO), अंबिका राठिया (RHO F), हेमवती राठिया (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता),एवं हेमलता गुप्ता (मितानिन) बिंदु राठिया (मितानिन)ने सक्रिय भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 29 जून एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उन बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाएगी, जो किसी कारणवश आज बूथ तक नहीं पहुंच सके। सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
रिपोर्ट: बी. डी. चौहान
साइंस वाणी न्यूज़, सक्ती