-->
साइंस वाणी न्यूज़ के स्थापना दिवस पर भव्य समारोह: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

साइंस वाणी न्यूज़ के स्थापना दिवस पर भव्य समारोह: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

बिलाईगढ़ 

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘साइंस वाणी न्यूज़’ का स्थापना दिवस समारोह बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

 इस विशेष अवसर पर संस्थान ने न केवल अपनी सफल यात्रा का जश्न मनाया, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शिक्षा के क्षेत्रों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी युवाओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
 

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास जी की प्रतिमा के सामने दीप एवं अगरबत्ती जलाकर एवं संविधान की प्रस्तावना हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:न्याय: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक,स्वतंत्रता: विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की,प्रतिष्ठा और अवसर की समता: प्राप्त कराने के लिए,तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए,दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ईस्वी को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। से किया गया

मुख्य अतिथि में प्रमुख रूप से श्रीमती मीना बंजारे सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति अभियान छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण के लिये सक्रिय कार्य कर रही है । फ़िरितलाल खटकर अधिवक्ता संघ भटगांव एवं जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस, विशिष्ट अतिथि के रूप में सालिक राम घृतलहरे ब्लॉकअध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज बिलाईगढ़, ललित बर्मन,सुरेश टंडन,खिलेश्वरी टंडन,महादेव जायसवाल, कृष्णा रात्रे, हिम्मत भारद्वाज,राधे श्याम महिलाने,अनिल चौधरी, यतिंद्र बंजारे,कीर्तन अजय, महेत्तर देवांगन जय निराला,पत्रकार सुनील यादव,दशरथ साहू, जगन्नाथिया साहू, हिरासेन खरे स्टेट ब्यूरो साइंस वाणी,नरेन्द्र कुर्रे अतिरिक्त ब्यूरो चिप सारंगढ़ बिलाईगढ़,विरेंद्र कुमार जिला संवाददाता सारंगढ़ बिलाईगढ़, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गण एवं लगभग 200 दो सौ प्रतिभावान विद्यार्थी,तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।जहां सभी विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल दे कर सम्मानित किए गए,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किए गए।प्रमुख अतिथि को साइंस वाणी टीम सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा शाल प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किए गए।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ टीम द्वारा मनाया गया बिलाईगड़ में साइंस वाणी स्थापना दिवस
जिसमें स्टेट ब्यूरो चीफ हीरासेन खरे,
अतिरिक्त ब्यूरो चिप नरेंद्र कुर्रे ,
जिला संवाददाता वीरेंद्र कुमार, एवं ब्लॉक संवाददाता जगन्नाथिया साहू 
उपस्थित रहे

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article