जांजगीर-चांपा: जिला जेल में एचआईवी संक्रमित बंदियों के इलाज पर सवाल, CMHO-जेलर बोले 'जानकारी नहीं'; स्वास्थ्य प्रशासन की कार्यप्रणाली कटघरे में
03 जून 2026
_3 जून 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जिला जेल में एचआईवी संक्रमित बंदियों के उपचार जैसे गंभीर विषय पर विभाग प्रमुख तक जानकारी न पहुंचना और विभागीय संचालन को लेकर उठ रहे सवालों ने स्वास्थ्य प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।* *जेल के भीतर बंदियों के स्वास्थ्य और उपचार की निर्धारित व्यवस्था का पालन किस प्रकार किया जा रहा है, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं।*
*CMHO और जेल प्रशासन ने झाड़ा पल्ला:* *जिला जेल में बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने के मामले में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।* *वहीं जिला जेल के जेलर ने भी मामले की विस्तृत जानकारी होने से इनकार कर दिया।* *दोनों अधिकारियों द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहे जाने के बाद गंभीर मामले की मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।*
*निष्पक्ष जांच की मांग:* *अब जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।* *साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण निर्णय कहां और किस प्रक्रिया के तहत लिए जा रहे हैं।* *जेल में बंदियों के इलाज और स्वास्थ्य निगरानी की जवाबदेही किसकी है, यह भी बड़ा सवाल बन गया है।