-->
उजियारा अभियान का असर: कांकेर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS, आबकारी और जुआ एक्ट में व्यापक कार्यवाही।

उजियारा अभियान का असर: कांकेर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS, आबकारी और जुआ एक्ट में व्यापक कार्यवाही।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

कार्यालय पुलिस अधीक्षक                
जिला उ0ब0कांकेर (छ0ग0) दिनांक 10.06.2026


कांकेर पुलिस का सख्त एक्शन: 1.270 किलो मादक पदार्थ व 221.590 लीटर अवैध शराब जप्त एवं जुआ/सट्टा एक्ट के 01 प्रकरण में 07 आरोपी पर कार्यवाही।
‘‘मोर मितान-कांकेर पुलिस’’ अभियान के तहत 105 कार्यक्रम आयोजित लगभग 2630 लोगों को साइबर, यातायात व सामाजिक अपराधों के प्रति किया गया जागरूक ।
महिला रक्षा टीम द्वारा लगभग 2300 लोगों को जागरूक किया गया।
जीरो एक्सीडेंट मिषन मोड पर नषे में वाहन चलाने वाले 35 लोगो पर धारा 185 के तहत 3,13000/-रू. की चालानी कार्यवाही।
 प्रोजेक्ट ‘दक्ष’ के माध्यम से कांकेर पुलिस जवानों को आधुनिक, प्रशिक्षित एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए कर रही तैयार।
प्रोजेक्ट ‘करूणा’ के तहत 02 लोगो को डी. एडिक्शन सेंटर भेजकर नशा मुक्त किया गया।

जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में माह मई 2026 के दौरान विभिन्न अभियानो के तहत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त थाना-चौकी एवं विभिन्न इकाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही गई ।

गंभीर अपराध माह मई में कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
 NDPS एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही करते हुए कुल 02 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही के दौरान कुल 1.270 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 63250/- है।
आबकारी अधिनियम के तहत 50 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 221.590 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 61330 है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
सट्टा/जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल ₹ 2,25,000 की नगदी जब्त की गई इस तरह सट्टा संचालन में लिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही जारी है।
कोटपा अधिनियम के तहत कुल 56 प्रकरण में ₹11200/- की चालानी राशि जब्त कर सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गईं।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा ‘‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आसामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए 01 जिला बदर कार्यवाही, 02 निगरानी बदमाश और 02 गुंडा बदमाश की नई फाइलें खोली गई।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 170 बीएनएसएस मे 24 प्रकरण 30 आरोपी एवं धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस में 110 प्रकरण 264 आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।
न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुल 46 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। यह कार्यवाही न केवल अपराधियों में भय पैदा करेगी, बल्कि आम जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ करेगी।
जिला पुलिस द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर चोरी के 16 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय गिरोह को दिगर राज्य उड़ीसा जाकर 32.60 लाख रूपये से अधिक की सम्पति, वाहन बरामद एवं फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जनजागरूकता एवं सामुदायिक पुलिसिंग-
‘मोर मितान-कांकेर पुलिस’’ जागरूकता अभियान के तहत समस्त थाना - चौकी द्वारा मई माह में 105 जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर लगभग 2630 व्यक्तियों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियम, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध, मानव तस्करी एवं नशाखोरी जैसे मामलों से विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जागरूक किया गया। 
महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए हाट-बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत लगभग 1285 लोगों को जागरूक किया गया और 377 लोगों से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उन्हें पाक्सो एक्ट (POCSO ACT), गुड टच-बैड टच, और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यातायात सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण-
सड़क सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं की दर में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 35 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज कर ₹3.13 लाख का जुर्माना लगाया गया एवं अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 486 प्रकरण 2,61,600 संमस शुल्क लिया गया। इसके साथ ही समस्त थाना/चौकी में ड्यूटी के दौरान उपयोग हेतु रेडियम पट्टी युक्त जैकेट, बैटन लाईट, सोल्डर लाईट का वितरण किया गया। निरंतर आमजनो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
 
प्रोजेक्ट ‘दक्ष’ के माध्यम से कांकेर पुलिस जवानों को आधुनिक, प्रशिक्षित एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए कर रही तैयार-इसीक्रम में पुलिस रक्षित केन्द्र कांकेर में ‘‘ड्रायविंग स्किल ट्रेनिंग’’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 42 जवान प्रषिक्षण प्राप्त कर चुके है एवं 13 जवान प्रशिक्षणरत् है। प्रशिक्षण के दौरान जवनों को व्यावहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हुए ड्यटी के दौरान सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी वाहन संचालन के लिए प्रशिक्षण किया जा रहा है।

जिले के 120 अधिकारी/कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, एवं 58 अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षणरत् है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देष्य कार्यालयीन कार्यो में पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण एवं तकनीकी दक्षता बढना।

प्रोजेक्ट ‘करूणा’ के तहत व्यक्तियों के स्वास्थ्य, भविष्य एवं सामाजिक पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराने की कार्यवाही :-

प्रोजेक्ट ‘करूणा’ के तहत पुलिस विभाग द्वारा नशा उन्मूलन एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 02 कर्मचारियों को परामर्श एवं उपचार हेतु नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है, उनके स्वास्थ्य एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं पुनर्वास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है 
व्यक्तियों के स्वास्थ्य, भविष्य एवं सामाजिक पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराने की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में, कई वर्षों से मानसिक असंतुलन की स्थिति में रह रहे 02 व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर स्थित सेन्दरी मानसिक चिकित्सालय (मेंटल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया।

 पुलिस अधीक्षक का संदेश-
पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा बताया गया कि ‘‘विभिन्न अभियानो’’ के माध्यम से जिले में अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित है। दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article