-->
  विश्वकर्मा योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर 3.75 लाख की ठगी, सक्ती से आरोपी गिरफ्तार

विश्वकर्मा योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर 3.75 लाख की ठगी, सक्ती से आरोपी गिरफ्तार


 विश्वकर्मा योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर 3.75 लाख की ठगी, सक्ती से आरोपी गिरफ्तार..


सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जिला सक्ती से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार ग्राम पिंडरी निवासी गजानंद निराला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुभम भारद्वाज ने उनके घर पहुंचकर खुद को योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि 2,500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने पर 22 दिनों में 24 हजार रुपये मिलेंगे। इस झांसे में लेकर आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। जांच के बाद सिटी कोतवाली सारंगढ़ में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शुभम भारद्वाज (22 वर्ष), पिता भूषण भारद्वाज, निवासी ग्राम छोटे कोट, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय तथा एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि नरेंद्र मनहर, आरक्षक चंदन, मिनिकेतन पटेल, प्रमोद पटेल सहित सिटी कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article