-->
41वां चक्रधर समारोह-2026* *कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए समिति गठित:-*कलेक्टर ने जारी किया आदेश:-

41वां चक्रधर समारोह-2026* *कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए समिति गठित:-*कलेक्टर ने जारी किया आदेश:-



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 1 जुलाई 2026/ 41वें चक्रधर समारोह-2026 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह के दौरान आयोजित होने वाली पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन, सुव्यवस्थित प्रबंधन और बेहतर समन्वय के लिए कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने कबड्डी एवं कुश्ती खेल आयोजनों के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का आदेश जारी किया है। यह समिति कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन, खिलाड़ियों की सुविधा, तकनीकी व्यवस्थाओं, प्रतियोगिता संचालन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी। हालांकि आयोजन से जुड़े अंतिम निर्णय चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा लिए जाएंगे।
           कबड्डी खेल आयोजन समिति में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहायक संचालक प्रतिमा सागर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। समिति में राजपरिवार के प्रतिनिधि देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र चन्द्रा, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक राजेश पटनायक, क्रीड़ा अधिकारी सौरभ प्रधान, व्यायाम शिक्षिका विनीता पाणि तथा सहायक पुलिस उप निरीक्षक श्री राजेश पटेल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 
           कुश्ती प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए गठित समिति की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे करेंगे। समिति में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह समिति में राजपरिवार के प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, डीएमसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री नरेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महेश पटेल, दिनेश जायसवाल, बलबीर शर्मा एवं श्याम सोनी को सदस्य बनाया गया है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article