-->
जिला रायगढ़ के लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के डीपापारा से पिपराही तक प्रधानमंत्री सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार

जिला रायगढ़ के लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के डीपापारा से पिपराही तक प्रधानमंत्री सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार



साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा / रायगढ़ 
*जिला संवाददाता:– प्रेमसागर यादव*

लैलूंगा/रायगढ़ ,, क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में डीपापारा से पिपराही तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। सड़क स्वीकृत होने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मांग को पूरा कराने में भाजपा नेता एवं उपाध्यक्ष दीपक सिदार जी का विशेष योगदान और सतत प्रयास रहा। उनके सहयोग और पहल से ही यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सकी है।

डीपापारा, पिपराही सहित आसपास के गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, दीपक सिदार जी एवं भाजपा सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों में काफी लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा होगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article