-->
हर बेटी पढ़े, हर बेटी बढ़े! जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र प्रकाश गवेल ने बेटियो  को साइकिल वितरित कर उनके सपनों को दी नई उड़ान, शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह।

हर बेटी पढ़े, हर बेटी बढ़े! जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र प्रकाश गवेल ने बेटियो को साइकिल वितरित कर उनके सपनों को दी नई उड़ान, शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह।








सरवानी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र प्रकाश गवेल ने ग्राम सरवानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को  साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने गांव में नवनिर्मित बोरिंग पंप का विधिवत लोकार्पण भी किया, जिससे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया





बेटियों की शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र प्रकाश गवेल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी, उनकी पढ़ाई नियमित होगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।



बोरिंग पंप से मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सुविधा

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित बोरिंग पंप का लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। अब इस बोरिंग पंप के शुरू होने से विद्यालय परिसर एवं आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।


ग्रामीणों से किया संवाद, विकास का दिया भरोसा

सरवानी प्रवास के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि ने गांव में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।




बड़ी संख्या में रहे मौजूद

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपध्याक्ष डॉक्टर हितेश गावेल विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article