-->
मातृशोक में पत्रकार परिवार की संवेदना—कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना की माताजी के दशगात्र में उमड़े पत्रकार महासंघ के जिला पदाधिकारी

मातृशोक में पत्रकार परिवार की संवेदना—कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना की माताजी के दशगात्र में उमड़े पत्रकार महासंघ के जिला पदाधिकारी








रायगढ़ राजपुर/बेलपाली । पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना की पूज्य माताजी स्वर्गीय उमा बाई डनसेना का 15 जुलाई को उपचार के दौरान अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे ग्राम राजपुर (बेलपाली) की सम्मानित एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र तथा पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।




24 जुलाई को आयोजित दशगात्र संस्कार में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान, जिला महासचिव संजय गुप्ता, जिला सचिव यशोदा यादव तथा खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष बालक राम पटेल खरसिया ब्लॉक सचिव बी.डी. चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने यशवंत डनसेना एवं उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सुख और दुःख दोनों परिस्थितियों में पूरा पत्रकार परिवार एकजुट होकर अपने साथियों के साथ खड़ा रहता है।

पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय उमा बाई डनसेना का स्नेह, सरलता और पारिवारिक संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

"ॐ शांति। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article