डॉ, अम्बेडकर बुद्ध विहार में वंदना कर धम्म ग्रंथ का वाचन किया गया
19 जुलाई 2026
चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक १९ जुलाई २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप , प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई है । भगवान बुद्ध और उनका धम्म , ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । वर्षावास के के लिए दिनांक ३० जुलाई को भिक्खुनी सुमित एव दो श्रामनेरी उनको सहयोग देने के लिए आ रही है । आषाढ़ी पूर्णिमा २९ जुलाई से लेकर अगले तीन माह तक रहेगी । इस दौरान धम्म देशना का आयोजन किया जाएगा, सभी बौद्ध अनुयायियों से अनुरोध है की समय पर उपस्थित होकर धम्म देशना का लाभ उठाए और इस कार्य में सहयोग करें । रायपुर शहर में जिस बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु नहीं है उन सभी बुद्ध विहार समिति से भी निवेदन किया जाता है इनको अपने बुद्ध विहार में धम्म देशना के लिए सादर आमंत्रित कर सकते हैं ।
धम्म पालन गाथा के बाद, बुद्ध विहार के सक्रिय सदस्य आयु बृजू भारती जी की पत्नी रूबी देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद स्थिति में हो गया है उनके चित्त शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है ।
आज की उपस्थिति में एडवोकेट जी एस बावनगड़े, आयु शिव कुमार, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, आयुष्मति मोतीमाला कोल्हेकर, आयुष्मति दर्शना रामटेके, मीना खांडेकर, आयु दीपक रंगारी, आयु राजेन्द्र शेंडे, आयु दीपक बोरकर, आयु रमेश टेंभुर्णिकर, डॉ कमल किशोर सहारे,आयु ओ डी तिरपुड़े, आयु भुनेश रामटेके, आयु रतन गोंडाने,आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु राजेश धारगावे, आदि अनेक उपासक मौजूद रहे ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति में इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।