-->
ग्राम खुशरमुड़ा, ग्राम पंचायत सुबरा में धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा

ग्राम खुशरमुड़ा, ग्राम पंचायत सुबरा में धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा

संवाददाता : संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर ग्राम खुशरमुड़ा, ग्राम पंचायत सुबरा में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा एवं रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।
पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ भगवान के रथ को खींचा। ढोल, नगाड़े, मृदंग एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए पूरे उत्साह से शामिल हुए।
आयोजन स्थल पर लगे मेले में खिलौने, मनिहारी सामग्री, गुपचुप, चाउमिन, मिठाइयों, पान तथा अन्य दुकानों में लोगों की भारी भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों एवं नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन की शोभा में चार चांद लगा दिए।
आयोजन समिति, ग्राम पंचायत, युवाओं, महिलाओं एवं समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से भगवान श्री जगन्नाथ की यह भव्य शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, भाईचारे, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article