साहू समाज की चिंतन बैठक का आयोजन, शिक्षा, रोजगार और संस्कारों पर दिया गया जोर :अशवंत तुषार साहू
31 जुलाई 2026
महासमुंद: आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर मे साहू समाज की विशेष चिंतन बैठक संपन्न। जिसमे राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ
*मुख्य उद्देश्य: युवाओं का भविष्य संवारना।प्रमुख विषय: रोजगार, उच्च शिक्षा और नैतिक संस्कार :* साहू समाज द्वारा हाल ही में एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों, पदाधिकारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तुषार साहू ने कहा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं को सही दिशा दिखाना और समाज के विकास की रूपरेखा तैयार करना था।बैठक में उपस्थित तुषार साहू और अन्य वक्ताओं ने तीन मुख्य बिंदुओं—रोजगार, शिक्षा और संस्कार पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया:
*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा:* समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना काफी नहीं है। छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को समाज क