-->
ग्राम कुनकुनी में बड़ी हादसा ट्रेलर घुसा घर में शासन प्रशासन के व्यावस्था पर उठा सवाल*

ग्राम कुनकुनी में बड़ी हादसा ट्रेलर घुसा घर में शासन प्रशासन के व्यावस्था पर उठा सवाल*


साइंस वाणी न्यूज़ खरसिया- ग्राम कुनकुनी में पिंगे राठिया जिनके घर में पांच सदस्य उस छत के नीचे थे और अचानक घर में सुबह सात बजे ट्रेलर गाड़ी तेज रफ्तार से आते हुए अनियंत्रित होकर जा घुसा मौके पर ही ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया ।जिसमें उस परिवार का घर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार वालों का कहना है एक बच्चा वहीं पर खेल रही थी जिसे हल्की चोट आई घर के साथ साथ उनके दुकान का सारा समान मोटर साइकिल एवं सिलाई मशीन घर में रखे और भी समान थे जो पुरी तरह तहस नहस होकर छतिग्रस्त हो गये इससे कानून व शासन प्रशासन के व्यावस्था पर सवाल उठ रही है कि इस सीधे साधे गरीब परिवार के घर का जो नुकसान हुआ है इसकी भरपाई कैसे होगी शासन प्रशासन करेगी या ट्रेलर मालिक कौन करेगा क्षतिग्रस्त परिवार की भरपाई इनके घर के सामने वेदांता कम्पनी हैं जो रोड़ से लगा हुआ है लेकिन इसके लिए कोई ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं जब चाहे मनमाना तरीके से कम्पनी कि गाड़ी खड़ी कर दि जाती है जिससे गांव वालों एवं उस रोड़ पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है हर माह इसी जगह पर बार बार दुर्घटना हो रही है न यहां पर कोई सी सी फोटेज कि व्यवस्था न रोड़ पर लाइट कि व्यवस्था है कोयले के डस्ट दिन हो या रात आस पास को अपनी डस्ट से ढक लेती है और आंखों में भी चली जाती जिस कारण लोग आंख खोल कर भी गाड़ी नहीं चला सकते 
आखिर कार इन रहीस कम्पनीयो पर कोई नियम लागू क्यों नहीं होता इन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन क्यों नहीं करवाया जाता है सारा नियम कानून हमेशा एक आम नागरिक पर ही क्यों होता है 


विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article