-->
चांपा -कोरबा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बरपाली के पास ट्रक का टायर फटने से डिवाइडर से टकराया वाहन

चांपा -कोरबा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बरपाली के पास ट्रक का टायर फटने से डिवाइडर से टकराया वाहन



बरपाली (जांजगीर-चांपा)। चंपा-कोरबा मुख्य मार्ग पर बरपाली के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक का अचानक आगे का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने की तेज आवाज के बाद ट्रक डिवाइडर की ओर मुड़ गया और सामने का हिस्सा डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे में चालक को मामूली चोटें आने की जानकारी है, जबकि किसी अन्य वाहन के चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चंपा-कोरबा मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में वाहनों की नियमित तकनीकी जांच और गति पर नियंत्रण आवश्यक है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

संवाददाता: सूर्य बरेट जांजगीर-चांपा

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article