कांकेर में आदर्श ऑटो संघ ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, परमिट व फिटनेस की सुविधा जिले में उपलब्ध कराने की मांग
13 जुलाई 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कांकेर। आदर्श ऑटो संघ, कांकेर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऑटो चालकों की समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने बताया कि परमिट एवं फिटनेस संबंधी कार्यों के लिए चालकों को लगभग 150 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
संघ के अध्यक्ष साहिल मेहरा ने कहा कि फिटनेस कराने के लिए ऑटो को दूर ले जाना पड़ता है, जिससे चालकों की दैनिक आय प्रभावित होती है और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि कांकेर जिले में ही परमिट एवं फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ऑटो चालकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आदर्श ऑटो संघ के अध्यक्ष साहिल मेहरा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संघ ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।