ग्रामीणों की आवाज उठाई तो बिजली विभाग ने थमाया नोटिस! भाजपा नेता देवेंद्र रामस्वरूप श्रीवास ने उठाए सवाल
02 जुलाई 2026
संवाददाता - आसिफ खान
*महोबा* : ग्रामीणों की बिजली समस्याओं को लेकर लगातार मुखर रहने वाले भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य रामस्वरूप श्रीवास के पुत्र देवेंद्र माथुर को बिजली विभाग के नोटिस का सामना करना पड़ा है। विभाग ने उनके नाम 3.15 लाख रुपये बकाया का नोटिस जारी किया है।
श्रीवास ने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे उठाने की वजह से उन्हें दबाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं की आवाज उठाना जारी रहेगा। नोटिस जारी होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।