मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में आदिति चौहान ने जशपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव
मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में आदिति चौहान ने जशपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव
जशपुर, छत्तीसगढ़। जिले की मेधावी छात्रा आदिति चौहान ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन के बल पर मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आदिति चौहान की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत सम्मान की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।
आदिति के पिता श्री शशिकांत चौहान एवं माता श्रीमती सावित्री चौहान ने बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को हमेशा मेहनत, ईमानदारी और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए। परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने आदिति की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आदिति की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों तथा क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
साइंस वाणी न्यूज़ की ओर से आदिति चौहान, उनके पिता श्री शशिकांत चौहान एवं माता श्रीमती सावित्री चौहान को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
✍️ रिपोर्ट : बी डी चौहान साइंस वाणी न्यूज़