-->
अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा


मसनिया कला (सक्ती)। अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं आरती उतारकर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिव चौहान सर, दिनु साहू मैडम, पलिता साहू मैडम, पूनम साहू मैडम, सविता जायसवाल मैडम, सावित्री महंत मैडम, हेमा द्विवेदी मैडम, गीता सिदार मैडम, मनीषा राठिया मैडम एवं पुष्पा केंवट मैडम उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्गदर्शन, अच्छे संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत और नैतिक मूल्यों का ज्ञान भी देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने, नियमित अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज और राष्ट्र के लिए आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे चरित्र, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा विद्यालय गुरु-भक्ति, सम्मान और सकारात्मक वातावरण से सराबोर रहा।

— बी. डी. चौहान

ब्यूरो चीफ, साइंस वाणी न्यूज़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article