-->
कांकेर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

कांकेर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


कांकेर, 16 जुलाई। रथयात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार दोपहर 4:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ राजापारा से हुआ, जहां से भगवान जगन्नाथ का रथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए टिकरापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचा।

रथयात्रा के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का स्वागत कर पूजा-अर्चना की तथा रथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भगवान के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कांकेर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे आयोजन के दौरान जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास से नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

रथयात्रा का समापन टिकरापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के विधिवत आगमन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article