जांजगीर-चांपा: नवपदस्थ CEO विनय कुमार पोयाम ने संभाला जिला पंचायत का कार्यभार* *कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, अधिकारियों को बेहतर सेवा देने के दिए निर्देश
13 जुलाई 2026
_जांजगीर_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने सोमवार 13 जुलाई 2026 को अपना कार्यभार ग्रहण किया।निवर्तमान CEO श्री गोकुल रावटे ने विधिवत प्रभार सौंपा।पदभार ग्रहण के बाद श्री पोयाम ने कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।
पदभार ग्रहण और सौजन्य भेंट
कार्यभार ग्रहण से पूर्व श्री पोयाम ने कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
स्वागत: जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यालय का निरीक्षण, दिए ये निर्देश
कार्यभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थ CEO ने जिला पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया:
स्टेनो कक्ष, आवक-जावक शाखा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विकसित भारत, सामाजिक अंकेक्षण शाखा, NRLM, PMAY ग्रामीण, पंचायत कक्ष, समाज कल्याण कक्ष सहित अन्य शाखाएं।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय लिया और कहा:
_"टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।"_
उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री रूपेश पाठक, जनपद पंचायत CEO सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।